

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर देहात जिला की बैठक आयोजित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला की ओर से 6 अप्रैल स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक रघुनाथ नरेडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में बलवीर विश्नोई, सुरेंद्र सिंह चारण आदि उपस्थित थे।
