

यातायात समस्याओं के समाधान को लेकर दिये निर्देश
बीकानेर। सुमित गोदारा ने शहर की प्रमुख यातायात समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या का समाधान 15 अगस्त तक तथा सांखला रेलवे फाटक की समस्या का समाधान इस वर्ष दिसंबर तक करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि शहरवासियों को दशकों पुरानी इस समस्या से शीघ्र राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कोटगेट रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। मंत्री ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक अंडरपास निर्माण कार्य हर हाल में पूरा हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और कार्यवाही तुरंत शुरू की जाएं, ताकि आमजन को यातायात जाम से मुक्ति मिल सके।
