

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बीकानेर। स्थानीय श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा सेवगों की बगेची में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भोजक ने की। बैठक में दिलीप सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल को मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगल पांडे सर्किल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा की स्मृति में स्वीकृत मार्ग व प्रतिमास्थल तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंगादास कौशिक की स्मृति में स्वीकृत मार्ग के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित करने तथा बच्चों के लिए एडवेंचर गतिविधियां करवाने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग, आर.के. शर्मा, बनवारीलाल पांडे, रविंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, दयाशंकर शर्मा, नितिन वत्स, राजेश शर्मा, जुगलकिशोर सेवग एवं निलेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
