

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। कांग्रेस पार्टी के नेता यशपाल गहलोत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, साफ-सफाई की खराब स्थिति एवं मरीजों को हो रही परेशानियों पर तत्काल सुधार की मांग की गई। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि पीबीएम अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी सेंटर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक को यह भी अवगत कराया कि निशुल्क दवा एवं जांच योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जावेद पडियार, टिंकू भाटी, दिलीप बठिया, विक्की चड्ढा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
