Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशुपालकों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुआ मंथन

पशुपालकों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुआ मंथन
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चारागाह एवं घुमन्तु पशुपालक वर्ष 2026 के तहत “मरूस्थलीय घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु पशुपालक – महत्व एवं चुनौतिया” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय घुमन्तु कार्य प्रमुख दुर्गादास तथा विशिष्ठ अतिथि जगमाल सिंह राईका रहे। मुख्य अतिथि, दुर्गादास ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान की मरुभूमि और विषम जलवायु के बीच पशुपालन ही कृषकों का एक आर्थिक सहारा है। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव पंकज शर्मा, विनोद कुमार यादवहेमन्त दाधीच, प्रो. उर्मिला पानू, संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, विद्यार्थी, बीकानेर गणमान्य, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु पशुपालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *