Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसपी मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप 16 से

एसपी मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप 16 से
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा टाटा मेमोरियल सेंटर के ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी तथा आईएपीएम राजस्थान चैप्टर के सहयोग से 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप एवं सीएमई का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप के माध्यम से चिकित्सकों एवं पैथोलॉजिस्ट्स को ऑन्कोपैथोलॉजी के नवीनतम आयामों एवं तकनीकों की जानकारी मिलेगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. एन.एल. महावर, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. डी.पी. सोनी, डॉ. वनिता कुमार, डॉ. नीलिमा सोढ़ी, डॉ. निधि बिनानी, डॉ. सुनीता बिका, डॉ. सुनीता कुलहरी, डॉ. विजेता मोदी तथा डॉ. ओमप्रकाश सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *