Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

‘सिजोफ्रेनिक’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की सराहना

‘सिजोफ्रेनिक’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की सराहना
बीकानेर। न्यू डेमोक्रेटिक राइटर्स गिल्ड बीकानेर एवं बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में कवि-कथाकार प्रमोद कुमार शर्मा के नए उपन्यास ‘सिजोफ्रेनिक’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कला संगम के क़ासिम बीकानेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार कमल रंगा ने की। इस अवसर पर रंगा ने कहा कि सिजोफ्रेनिया जैसी जटिल मानसिक अवस्था पर आधारित यह उपन्यास विश्व के चर्चित उपन्यास The Vegetarian की तरह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कृति से हिंदी उपन्यास विधा में नवाचार हुआ है और साहित्य को नई दिशा मिली है। मुख्य अतिथि साहित्यकार कृष्ण कल्पित ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रमोद कुमार शर्मा ने अवसाद जैसी परिस्थितियों में भी अपनी रचनात्मकता को बनाए रखा है, जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि विपरीत और त्रासद परिस्थितियों में भी लेखक का जीवट भाव उसकी सृजनशीलता को दर्शाता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने प्रस्तुत किया। समारोह में साहित्य प्रेमियों एवं रचनाकारों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *