

कामदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बीकानेर। कामदा एकादशी के अवसर पर जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम को गुलाब इत्र अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थनाएं कीं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। साथ ही सेवा भाव के तहत मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा उनके लिए घोंसले भी लगाए गए, जिससे जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
