

जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का लिया संकल्प
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के दंतौर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा आगामी चुनावों को देखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता माणक तोषनीवाल ने की। इस अवसर पर मुखराम, राजेंद्र जी साथोड, सुभाष सारस्वत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
