

भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर द्वारा भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महासभा ने “जीओ और जीने दो” के संदेश को साकार करते हुए शहर के अस्पतालों और आश्रय स्थलों में सेवा कार्य किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र जाप एवं प्रभु महावीर की स्तुति गान के साथ हुआ। महासभा के कन्हैयालाल बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा महावीर पार्क को गोद लेकर उसका पूर्ण सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों पर फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अजितमल खजांची, जैन कुनाल कोचर, श्रीमती चन्द्रकला भूरा, श्रीमती विनीता सुराणा, श्रीमती सुनिता सुराणा, श्रीमती सन्तोष बोथरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
