

खत्री-मोदी समाज ने पीबीएम अस्पताल में कपड़े भेंट किए
बीकानेर। सामाजिक सरोकार निभाते हुए खत्री-मोदी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल में 1500 नग कपड़े भेंट किए गए। जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के उपयोग हेतु यह सामग्री विभिन्न विभागों को सौंपी गई। इस दौरान 500 नग कपड़े पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, 500 नग कपड़े आपातकालीन विभाग तथा 500 नग कपड़े हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. बी.सी. घीयाड, डॉ. बी.एल. खजोटिया, डॉ. एल.के. कपिल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही श्योदान सिंह, अशोक खेमाणी, डॉ. देवेंद्र खत्री, शिव मोदी, डॉ. जी.एस. खत्री, डॉ. गोपीनाथ मोदी, प्रेरक मोदी, दिनेश मोदी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
