Bikaner Bikaner District Rajasthan

किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की जिम्मेदारी

किराडू फिर संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव पद की जिम्मेदारी
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संगठन की नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम है। बैठक में पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी वीरेन्द्र किराड़ू को सौंपी गई है। वहीं पारस डागा को कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उद्योगपति श्यामसुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *