Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

डॉ. स्वामी और डॉ. जोशी का हुआ सम्मान

डॉ. स्वामी और डॉ. जोशी का हुआ सम्मान
बीकानेर। डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हरिशंकर आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजाराम स्वर्णकार उपस्थित रहे। संस्थान की निदेशक डॉ. शीला व्यास ने बताया कि संस्थान सम्मान के साथ कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग जैसे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में डॉ. शंकरलाल स्वामी एवं संपादक डॉ. अजय जोशी को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान पत्र एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *