

दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव 1 व 2 अप्रैल को
बीकानेरA शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव एक व दो अप्रेल को होगा। सचेतन झांकियों के साथ विशाल भक्ति संगीत संध्या, श्रृंगार व पूजन के कार्यक्रम हनुमान जयंती के दिन दो अप्रेल को शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में होगा। छाया गुप्ता ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। पुजारी पंडित आसाराम ओझा के नेतृत्व में रामनवमी पर वीर हनुमान जी महाराज की सौम्य, चमत्मकारी प्रतिमा पर सिन्दूर से अभिषेक, श्रृंगार, हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड तथा दुर्गा शप्त शती का पाठ किया गया।
