

लोक गायिका राजकुमारी मारु का निधन, संगीत जगत में शोक
बीकानेर। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं आकाशवाणी की लोकप्रिय लोक गायिका श्रीमती राजकुमारी मारु का निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मारु अपने पीछे पति, पुत्रों, पुत्री तथा नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा में ज्ञानेश्वर सोनी, अशफाक कादरी, स्वर्णकार फिल्मकार प्रदीप मारु, महेश आर्य, कनय शर्मा, रमेश मारु, लालचंद मारु, महावीर सेन, मनोज सेन, रामेश्वर सेन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजकुमारी मारु को उनकी उत्कृष्ट संगीत साधना के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा अकादमी अवार्ड एवं ‘कला पुरोधा सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका था।
