

‘एक शाम एस.एच. बिहारी व राजा मेहदी अली खान के नाम’ कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी एवं राजा मेहदी अली खान की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम ‘एक शाम एस.एच. बिहारी व राजा मेहदी अली खान के नाम’ आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन. डी. रंगा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माणक सुथार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, परितोष झा, सिराजुद्दीन खोखर, मंजू सुथार, डॉ. नरेश पोपली, इम्तियाज अहमद, एम.आर. कुकरेजा, हरि किशन मेहरड़ा, धर्मा राम, विवेकानंद आर्य, मनफूल पवार एवं शैलेन्द्र व्यास सहित कलाकारों ने बिहारी और मेहदी अली खान द्वारा लिखे गए लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सभागार संगीतमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलाकारों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को संस्कृति और संगीत को जीवित रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
