

नेत्रदान जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में चल रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत 8 मार्च से 29 मार्च तक देश-विदेश में विभिन्न परिषदों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय आई हॉस्पिटल में चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित जनों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील गोयल के साथ सार्थक वार्तालाप कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, मंत्री पियूष बोथरा सहित आर्य झाबक, दिनेश भार्गव, रामादेवी, दीपमाला शर्मा एवं नानू देवी उपस्थित रहे। अंत में आमजन से अपील की गई कि वे नेत्रदान जैसे महादान के लिए आगे आएं और दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सके।
