Bikaner Bikaner District Rajasthan

खेजड़ी कटाई के विरोध में धरना जारी

खेजड़ी कटाई के विरोध में धरना जारी
बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना 252वें दिन भी जारी रहा। वहीं खेजड़ला रोही, नोखा दईया क्षेत्र में चल रहा धरना आज 607वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन इसके बावजूद खेजड़ी के पेड़ों की कटाई लगातार जारी है। बीकानेर धरने पर बैठे समिति के संयोजक रामगोपाल बिशनोई ने कहा कि सरकार द्वारा खेजड़ी संरक्षण के लिए समिति गठित किए जाने के बाद भी पेड़ों का लगातार कटना सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि गाडवाला गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से खेजड़ी कटान पर रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। धरने में हरिराम खीचड़, शिवदान मेघवाल, शान्तिलाल सेठिया, कपिल गौड़, हेतराम बिशनोई, गोपीचन्द धायल, शरीफ समेजा और मूलचन्द खत्री सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *