Bikaner Bikaner District Rajasthan

फिजियोथेरेपी सेंटर : सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण

फिजियोथेरेपी सेंटर : सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण
बीकानेर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समता समग्र आरोग्यम फिजियोथेरेपी सेंटर सेवा और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है। इस केंद्र की स्थापना अखिल भारतीय साधुमार्गी श्री संघ, बीकानेर द्वारा की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। केंद्र की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी प्रकार की फिजियोथेरेपी सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 125 से 130 मरीज यहां उपचार लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्र पर अनुभवी चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉ. नेहा जैन, डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. चित्रा पारीक, डॉ. प्रितुल पारीक तथा डॉ. मानस शर्मा शामिल हैं। ये सभी विशेषज्ञ मरीजों का समर्पण भाव से उपचार कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *