Bikaner Bikaner District Rajasthan

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ता निर्माण पर दिया जोर

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ता निर्माण पर दिया जोर
बीकानेर। बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत हदा मंडल के भोम हेम सिंह में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम पंचारिया (भाजपा जिलाध्यक्ष, बीकानेर देहात) ने “वैचारिक अधिष्ठान और भाजपा का इतिहास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चोरू राम मेघवाल ने की। इस अवसर पर शिव सिंह राजपुरोहित, मनफूल राम, किशोर सिंह राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *