Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिंधु दर्शन यात्रा में भाग लेगा बीकानेर का दल

सिंधु दर्शन यात्रा में भाग लेगा बीकानेर का दल
बीकानेर। बीकानेर में हिमालय परिवार की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जानकारी देते हुए सुषमा बिस्सा ने बताया कि हिमालय परिवार द्वारा लेह में आयोजित होने वाली 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा-प्रथम महाकुंभ में बीकानेर का प्रतिनिधि दल भाग लेगा। सचिव आर. के. शर्मा ने बताया कि यह यात्रा 18 जून को कुरुक्षेत्र से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान प्रतिभागी मनाली भ्रमण करते हुए रोहतांग पास एवं केलांग होते हुए 21 जून को लेह पहुंचेंगे। बैठक में सुरेश गुप्ता, महेश भोजक, महेश पारीक, आर. के. शर्मा, अनुज अग्रवाल एवं अलका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *