Bikaner Bikaner District Rajasthan

बारह गुवाड़ चौक में लगेगा मां गवरजा का मेला, तैयारियां जोरों पर

बारह गुवाड़ चौक में लगेगा मां गवरजा का मेला, तैयारियां जोरों पर
बीकानेर। बीकानेर में होली के पश्चात कन्याओं की गवर परंपरा के अंतर्गत बारहमासा गवर में आलू छंगाणी की गवर का मेला बारह गुवाड़ चौक में आयोजित किया जाएगा। मेले से पूर्व गवर के पूर्ण साज-श्रृंगार का कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। मेले की तैयारियों एवं श्रृंगार के बारे में जानकारी देते हुए राधे शिव छंगाणी ने बताया कि इस बार गवरजा का श्रृंगार विशेष एवं आकर्षक होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं पंकज आचार्य ने बताया कि यह पारंपरिक मेला 29 एवं 30 मार्च को बारह गुवाड़ स्थित शिव मंदिर बारह गुवाड़ के पास आयोजित होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लेने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *