Bikaner Bikaner District Rajasthan

50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान, 15 जोड़ों का हुआ अभिनंदन

50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान, 15 जोड़ों का हुआ अभिनंदन
बीकानेर। बीकानेर में कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष या उससे अधिक समय पूर्ण कर चुके दंपतियों के सम्मान में “स्वर्णिम सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्यामोजी वंशज सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें 15 दंपतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आर. के. शर्मा, बजरंग लाल सेवग, राजेश शर्मा, श्रीमती दुर्गा देवी, बाबूलाल सेवग एवं कामिनी भोजक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कामिनी भोजक ने कहा कि जो समाज अपने बुजुर्गों का सम्मान करता है, वह हमेशा विकास की राह पर अग्रणी रहता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया। इस मौके पर गिरधर पंडित शर्मा, श्रीराम शर्मा, विनोद भोजक, अनिल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पवन सेवक, विनोद कुमार शर्मा मुनासा, संतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रविन्द्र शर्मा, मनोज कुमार मनसा, नीलेश शर्मा, जितेंद्र भोजक, खुश भोजक, सुधीर शर्मा, ओम सेवग, श्रीमती पिंकी, श्रीमती स्वेता, श्रीमती मंजू, श्रीमती अनिता, श्रीमती रेखा, श्रीमती प्रियंका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *