

मोहनलाल किराडू पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह 31 मार्च को
बीकानेर। मोहनलाल किराडू पुण्यतिथि के अवसर पर 31 मार्च को श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मोहनलाल किराडू प्रण्यास, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम पुष्करणा भवन में आयोजित होगा, जहां समाज के लोग एकत्रित होकर स्वर्गीय मोहनलाल किराडू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में पुष्करणा समाज के कक्षा 10 व 12 के मेधावी विद्यार्थियों, IAS, RAS, RJS, NEET, CA, CS, IIT, JEE सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं तथा विशेष योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
