Bikaner Bikaner District Rajasthan

हनुमान जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचन, 2 अप्रैल को होगा आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचन, 2 अप्रैल को होगा आयोजन
बीकानेर। बीकानेर में हरोलाई हनुमान मंडल की ओर से आगामी 2 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले हरोलाई हनुमान जन्मोत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन विधायक जेठानंद व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बन सहित राजकुमार शर्मा, महावीर बन, गौतम गिरी, रामेश्वर रांकावत, जगदीश मारू, अमन, मोहित, आयुष, पीयूष, विनोद, पुहरोहित जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन, झांकी एवं प्रसादी वितरण शामिल रहेगा। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *