

वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता अभियान
बीकानेर। बीकानेर में अवर फोर नेशन टीम द्वारा वृद्धजन भ्रमण पथ स्थित आंतरिक पार्क क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क परिसर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भर कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। जानकारी के अनुसार, इस पार्क में नियमित रूप से विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं। ऐसे में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से संयुक्त रूप से यह अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने साफ-सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया और आमजन से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर गजेंद्र सरीन, वसीम रज़ा, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, गुरमोहन सेठी, सुरभि शर्मा, डॉ. फारूक, मोहम्मद हसन, बृजेंद्र पांडे, नवीन शर्मा, बसंत, सीए सुधीश शर्मा, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, इन्द्र सिंह, रामहंस मीणा, कपिला शर्मा, डॉ. बृजेंद्र त्रिपाठी, माणक व्यास, अरुण, मेवा सिंह, भवानी सिंह राजपुरोहित सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
