Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा का अभिनंदन

पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा का अभिनंदन
बीकानेर। बीकानेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा का नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चौरिटेबल ट्रस्ट एवं पुजारी समाज के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट कर अभिनंदन किया। ट्रस्ट के संयोजक मनीष भोजक ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने कच्छावा को भगवान श्रीगणेशजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं तरुण भोजक ने दुपट्टा, मनीष भोजक ने पुष्पगुच्छ तथा ऋतुध्वज शर्मा ने श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों को अपराध से भयमुक्त वातावरण देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के चंगुल से दूर रखने के लिए जागरूकता और सख्ती दोनों स्तरों पर कार्य करने की बात कही। साथ ही समाज के सहयोग से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट सदस्यों ने क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *