Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

डाउन सिंड्रोम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों की सबसे बड़ी चिकित्सक उसकी मां
बीकानेर। बायाजी व दशहरा उत्सव मैदान के पास स्थित ग्रोथ गेट चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस पर (जन्म से शारीरिक,मानसिक रूप् से कम विकसित बच्चे) के कारण, उपचार व पालन पोषण के व्यापक प्रबंधन पर बच्चे व उनके अभिभावकों का जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ.श्याम अग्रवाल ने कहा कि डाउन सिन्ड्रोम बच्चों की सबसे बड़ी चिकित्सक, शिक्षक व पालनकर्ता उसकी मां होती है। माता-पिता के साथ परिवार के सभी सदस्य शारीरिक व मानसिक रूप् से कम विकसित बच्चों की बेहतर देखभाल चिकित्सा कर उनके विकास सहयोगी बनें। मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम राय ने कहा कि डाउन सिन्ड्रोम व हीमोफीलिया सहित अनेक कारणों से बच्चों में दांत व जीभ की सफाई नहीं करने से अनेक बीमारियां होती है। अभिभावक डाउन सिन्ड्रोम बच्चां के दांतों की भी समय-समय पर जांच करवाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका डॉली पाठक ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ डाउन सिंड्रोम के बच्चों का विकास करें। कुशाल कटारा, नितिन शर्मा, देशराज सिंह गुर्जर ने डाउन सिड्रोम बच्चों के सम्पूर्ण प्रबंधन, नवीनतम शोध, उपचार व केन्द्र में दी जा रही सेवाओं से अवगत करवाया तथा उपस्थिति अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। डाउन सिड्रोम बच्चों की माताओं पूजा स्वामी, उषा मुंधड़ा मोनिका अग्रवाल तथा एडवोकेट विनोद पुरोहित ने बच्चों के पालण पोषण व उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के अनुभव सांझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *