Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बीकानेर। बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह सुविधा बीकानेर के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद संभव हो पाई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से जयपुर और बीकानेर के बीच संचालित होने वाली इस फ्लाइट सेवा को नियमित और सुविधाजनक बनाया गया है। बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है। नए समर शेड्यूल के तहत यात्रियों को समयबद्ध और सुगम हवाई सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन और भी आसान हो जाएगा। यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि बीकानेर के पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति देने में सहायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *