Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रक्तदान शिविर 23 मार्च को

रक्तदान शिविर 23 मार्च को
बीकानेर । शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद और सुखदेव की याद में टीम आगाज की ओर से सोमवार 23 मार्च को अरुणोदय विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गोविन्द सारस्वत जीजीवाला ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में महिलाएं भी रक्तदान करेगी। शिविर में कम से कम तीन सौ युनिट रक्त संग्रहण होगा। इस अवसर पर आगाज- एक बदलाव का नाम पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर रामचन्द्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, विकास शर्मा, बुलाकी गिरी, श्याम निर्माेही, जसकरण मारु, मुकुल गहलोत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *