Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

बीकानेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन, लोहारू में जीते पदक

बीकानेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन, लोहारू में जीते पदक
बीकानेर। हरियाणा के लोहारू में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (मास्टर्स कैटेगरी) में बीकानेर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और शहर सहित प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। विक्रम सिंह चौहान ने 50 प्लस आयु वर्ग (120 किलोग्राम भार वर्ग) में 137 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हंसराज किराड़ू ने 40 प्लस आयु वर्ग (110 किलोग्राम) में रजत पदक जीता। इसी क्रम में गिरिराज व्यास ने 40 प्लस आयु वर्ग (70 किलोग्राम) में 112 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं महेश चंद्र महात्मा ने 65 प्लस आयु वर्ग (110 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर का गौरव बढ़ाया। बीकानेर के प्रथम राष्ट्रीय पदक विजेता विक्रम बिस्सा ने 50 प्लस आयु वर्ग के 110 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, साथ ही बीकानेर में बढ़ती खेल संस्कृति और वेटलिफ्टिंग के प्रति जागरूकता को भी दर्शाती है। यह जानकारी एशिया गोल्ड मेडल विजेता दक्ष सिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *