Bikaner Bikaner District Rajasthan

हवेली संगीत हे री सखी… ने लूटी वाहवाही, खेलण दो गिणगौर.. नृत्य के साथ थिरके दर्शक

हवेली संगीत हे री सखी… ने लूटी वाहवाही, खेलण दो गिणगौर.. नृत्य के साथ थिरके दर्शक
बीकानेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत नारायण रंगा एवं दल ने हवेली संगीत के साथ किया। गिरीश एवं दल गणगौर गायन के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर विकास विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, श्याम पंचारिया, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, नगर निगम उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक महेश व्यास, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, पर्यटन अधिकारी हिमांशु राय, नेहा शेखावत सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *