

मरूस्थलीय घुमन्तु एंव अर्घ घुमन्तु पशुपालक महत्व एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित होगी कार्यशाला
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय चारागाह एवं घुमन्तु पशुपालक वर्ष – 2026 के तहत “मरूस्थलीय घुमन्तु एंव अर्ध घुमन्तु पशुपालक – महत्व एवं चुनौतिया” विषय पर दिनांक 30 मार्च, 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसके पोस्टर का विमोचन बुधवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में कुलगुरु सचिवालय में किया गया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय चरागाह एवं घुमन्तु पशुपालक वर्ष – 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यशाला में राजस्थान में घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु पशुपालक प्रणाली का महत्व, वर्तमान स्थिति तथा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
