Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर विकास प्राधिकरण में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति

बीकानेर विकास प्राधिकरण में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण के विधिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवासन विभाग के निर्देशानुसार नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कौशल शर्मा, ज्ञानप्रकाश सैन, दुर्गेश नंदन राजपुरोहित, विकास छंगाणी एवं अशोक कुमार प्रजापत को पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से प्राधिकरण के विधिक मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ ही कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *