

गणगौर उत्सव का आयोजन
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई द्वारा शाला प्रांगण में गणगौर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कमल रंगा ने गणगौर उत्सव के आयोजन की महत्ता बताते हुए कहा कि गणगौर का त्योहार भगवान शिव और पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। उनकी पूजा से पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण बढ़ता है। राजेश रंगा ने इसे नवाचार बताया। हेमलता व्यास ने बताया कि बच्चों के द्वारा गणगौर और इशर का श्रृंगार, रंगोली, घुड़ले एवं गणगौर माता के गीत आदि गाकर खुब हर्षाेल्लास से गणगौर का पर्व मनाया।
