Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौशाला प्रबंधकों एवं डेयरी संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न

गौशाला प्रबंधकों एवं डेयरी संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के निदेशालय प्रसार शिक्षा एवं निदेशालय गोपालन, राजस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंजीकृत गौशालाओं के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों एवं उन्नत डेयरी संचालकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु केंचुआ खाद एवं बायोगैस जैसी तकनीकों को गौशालाओं में स्थापित करने का सुझाव दिए, ताकि गौशाला संचालन कम लागत में हो सके तथा जैविक उत्पादन से वातावरण भी स्वच्छ रहे। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया। अतिरिक्त निदेशक प्रसार डॉ. देवी सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *