

खाटू श्याम मंदिर में नन्हें विद्यार्थियों ने किए दर्शन, सामाजिक संकल्प लिए
बीकानेर। धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों ने दर्शन किए। बच्चों ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित से जुड़े कई संकल्प भी लिए। इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करेंगे तथा नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आज के समय में बच्चों को केवल पुस्तक ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी कराना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
