Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के पाँच खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के पाँच खिलाड़ी चयनित
बीकानेर। हरियाणा के लोहारु में 15 मार्च 2026 से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (मास्टर वर्ग) में बीकानेर के पाँच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में गिरिराज व्यास, नेशनल गोल्ड मेडल विजेता महेश चंद्र महात्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हंसराज किराडू, एशिया मेडलिस्ट लिफ्टर विक्रम सिंह चौहान तथा बीकानेर के प्रथम राष्ट्रीय पदक विजेता विक्रम बिस्सा शामिल हैं। टाइगर जिम की खेलो इंडिया अस्मिता मेडल विजेता तनुष्का चौहान ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर प्रिंस जिम के सुशील व्यास, सुनील व्यास तथा स्पार्टा जिम के टेकचंद गहलोत ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *