Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से

जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से
बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ द्वारा जिले की बालक एवं बालिका टीमों के चयन के लिए जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 मार्च से 17 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा, जो 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला नेटबॉल संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च तक अजमेर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिस कैंप) आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *