

धर्मयात्रा को लेकर विभिन्न समाजों व संस्थाओं से संपर्क अभियान जारी
बीकानेर। भारतीय नववर्ष नवसंवत्सर धर्मयात्रा को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर सर्व समाज को धर्मयात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। नत्थूसर बास, व्यास कॉलोनी और अंबेडकर बस्ती में हुई बैठकों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और धर्मयात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। विवेकनाथ बस्ती, नत्थूसर बास स्थित शंकरनाथ चौक में गवराजा महोत्सव के अवसर पर धर्मयात्रा निमंत्रण सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उमेश व्यास दिनेश सांखला, शिव सोलंकी, नंदकिशोर गहलोत, जयप्रकाश व्यास, आनंद स्वामी, भवानी सांखला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
