

संगीतमय भक्तमाल कथा 14 मार्च से
बीकानेर। भीनासर स्थित श्री बंशीलाल राठी की बगीची में पूर्णानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। जहां सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एक रंग की केसरिया साड़ी पहन, सर पर श्रीफल और पानी से भरे कलश को धारण कर मुरली मनोहर मंदिर से गंगाशहर, भीनासर, किशमीदेसर की परिक्रमा करते हुए मुरली मनोहर मैदान स्थित बंशीलाल राठी की बगीची में धार्मिक भजनों और भगवान के भजनों का गुणगान करते हुए पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि 14 से 20 मार्च तक नानीबाई रो मायरो (संगीतमय भक्त माल कथा) का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को विधायक जेठानन्द व्यास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
