

ग्राफिक डिजाइनिंग व मेकअप आर्टिस्ट कौशल प्रशिक्षण के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने रोजगारपरक निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कोर्स के पोस्टर का विमोचन किया। सिद्धि कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास को लेकर पूर्ण गंभीरता से काम कर रही है। अधिक से अधिक युवा ऐसे अवसरों का लाभ उठाएं। यह प्रशिक्षण राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम और एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। केंद्र समन्वयक डॉ. अमित व्यास ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के तहत ग्राफिक डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट का गैर-आवासीय प्रशिक्षण पुरानी गिन्नाणी स्थित वेबसोल कैंपस में दिया जाएगा।
