

कांग्रेसजनों ने चूल्हा जलाकर किया विरोध
बीकानेर। बीकानेर। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते हो रही गैस किल्लत के कारण गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं, देशभर में लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसी जनसमस्या के विरोध में बीकानेर देहात व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में नारेबाजी की तथा चूल्हे में चाय बनाईं।
