Bikaner Bikaner District Rajasthan

गैस आपूर्ति पर सतर्कता

गैस आपूर्ति पर सतर्कता
बीकानेर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सतर्कता को और बढ़ा दिया है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए जिले में गैस वितरण और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर, जिला रसद अधिकारी तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच प्रतिदिन समन्वय रखा जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत समाधान किया जा सके। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पैनिक करने वाली भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *