Bikaner Bikaner District Rajasthan

नहरबंदी के दौरान पुख्ता रहें सभी व्यवस्थाएं

नहरबंदी के दौरान पुख्ता रहें सभी व्यवस्थाएं
बीकानेर। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर जलदाय और जल संसाधन विभाग द्वारा सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरबंदी से पूर्व सभी जल भंडारण स्त्रोतों में पर्याप्त जल भंडारण कर लिया जाए। इस दौरान पेयजल की चोरी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोनों विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों, जल भंडारण स्त्रोतों तथा रिजर्व वायर की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने गर्मी के मद्देनजर पेयजल के कंटीजेंसी प्लान के अनुसार कार्य करने, जल परिवहन आदि के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण क्षेत्र के सभी जीएलआर और डिग्गियां भरवा ली जाएं। जीएलआर ओवरफ्लो नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पशुओं की खेलियां भरवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *