Bikaner Bikaner District Rajasthan

मां कालिका सनातन महाकुंभ दिव्य समारोह की यात्रा का स्वागत

मां कालिका सनातन महाकुंभ दिव्य समारोह की यात्रा का स्वागत
बीकानेर। सनातन धर्म प्रेमियों को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील स्थित मां कालका भनाई धाम सरकार में होने वाले मां कालिका सनातन महाकुंभ के दिव्य समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने संभागभर के भ्रमण को निकली जनचेतना यात्रा का बीकानेर पहुंचने पर स्वागत किया गया। बीकानेर पहुंचे संत महात्माओं के दल का जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी बंधु आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े शिवनारायण भोजक, इन्द्रचन्द सेवग, कामिनी भोजक, सुमेरमल भोजक, मंगलचंद भोजक, पंकज सेवग आदि ने आर्यव्रत विश्व सनातन विकास परिषद् के महाराज स्वामी आशीष कृष्ण नन्दाचार्य आर्यव्रत स्वामी कृष्णकांत महाराज, डॉ. नरेन्द्र मुनि महाराज सहित संत महात्माओं का पुष्पवर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर भनाई धाम सरकार के पीठाधीश्वर गुरु बलवन्त सिंह सिहाग ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को बताया कि यह यात्रा 7 मार्च को भनाई से निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *