

शाकद्वीपीय प्रांतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक, वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान
बीकानेर। राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन श्यामोजी वंशज सभागार में आयोजित हुआ बैठक में संगठन के स्वरूप, शसक्तीकरण, नवगठित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह और वरिष्ठ जन का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष गणेशदास सेवग, प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद दास शर्मा और श्रीमती शकुंतला शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में आहूत की गई। जुगलकिशोर सेवग ने बताया कि बैठक में जोधपुर, जयपुर, बाड़मेर, नागोर, अजमेर, लाडनूं, सरदारशहर, पोकरण, फलोदी,जैसलमेर, नोखा, सांभर, श्री डूंगरगढ़, कोलायत, रतनगढ़, चूरू, सहित बीकानेर के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ जन का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिसमें मांगीलाल सेवग, चिकित्सक डॉ. बी.डी. शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, बद्रीदास शर्मा, जबर देवी,श्रीमती विमला देवी, का सम्मान किया गया गणेशदास शर्मा ने कहा कि जो विचार आए है उनको समाहित करके तहसील स्तर पर अब इकाई को सुदृढ़ किया जायेग। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग मास्टर जी, आर के शर्मा, दिलीप भोजक,ओ.पी शर्मा, मुरली मनोहर भोजक, जितेंद्र आबोटी,राजीव शर्मा, नीलेश शर्मा,शिवरतन सेवग, शंकर सेवग, दुर्गादत भोजक, महेश भोजक, अनिल शर्मा, विशाल शर्मा, श्रीमती कामिनी भोजक, श्रीमती ऋतु शर्मा श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती वीणा शर्मा राज शर्मा आदि उपस्थित थे।
