Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौरव सेनानी रैली का आयोजन

गौरव सेनानी रैली का आयोजन
बीकानेर। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के तत्वावधान में रणबांकुरा डिवीजन द्वारा बीकानेर संभाग के चूरू में गौरव सेनानी रैली के नाम से पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की आठों तहसीलों से आए 10000 से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीर माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल मंजींदर सिंह, आर्मी कमांडर , सप्त शक्ति कमांड , श्रीमती बरिंदर जीत कौर, रीजनल प्रेजिडेंट , सप्त शक्ति आवा तथा लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क, जीओसी , चेतक कोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक अतिथि भी उपस्थित रहे। राज्य और जिला स्तर के नागरिक प्रशासन की बड़ी भागीदारी ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति नागरिक प्राधिकरणों की प्रतिबद्धता तथा उनके अधिकारों की समयबद्ध उपलब्धता और संरचित संवाद को सुनिश्चित करने की भावना को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, साहसिक गतिविधियाँ, सैन्य हेलीकॉप्टरों द्वारा युद्ध कौशल प्रदर्शन, सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन तथा मिलिट्री पाइप बंद की प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसने सैनिक परंपरा और राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *