Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह के स्मृति में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि रंगा की स्मृति में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषयक निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को कमल रंगा द्वारा प्रतीक चिह्न आदि प्रदत्त कर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता की हेमलता व्यास ने बताया कि जूनियर वर्ग में कृतिका रंगा प्रथम, पलक व्यास द्वितीय तथा स्नेहा भारती तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता की प्रभारी राजेश्वरी व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ममता सैन, द्वितीय स्थान पर भावना स्वामी तथा तृतीय स्थान पर माधवी रंगा रही। इसी तरह मॉडल प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गौड़ ने बताया कि प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से निधि व्यास, राजनंदनी बोहरा, निशा कल्ला एवं नंदनी छंगाणी रही। ंिकंजल मोदी द्वितीय स्थान पर एवं येशांत एवं प्रद्युम्न छंगाणी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। एड. विजयगोपाल पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रंगा के समृद्ध साहित्य अवदान को एक लंबी समर्पित सृजन यात्रा बताया जिन्होने 175 से अधिक हिन्दी, राजस्थानी पुस्तकों का सृजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *