

10 मार्च को ड्राइंग व जीके क्विज प्रति.का आयोजन
बीकानेर। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा जीके कम्पीटिशन का शुभारम्भ माँ भगवती शिक्षण संस्थान में किया गया। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संस्था के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही। करण सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ तथा जल संरक्षण थीम पर ड्राइंग कम्पीटिशन में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन द्वारा 10 मार्च को पलाना की रिदम पब्लिक स्कूल में ड्राइंग व जीके क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।
